जौनपुर : 4 क्विंटल अवैध पटाखे के जखीरा संग दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जौनपुर : 4 क्विंटल अवैध पटाखे के जखीरा संग दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
             कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित पन्ना होटल के समीप शान ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये के मूल्य के 4 क्विंटल अवैध पटाखा के जखीरा के साथ दो व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने अवैध पटाखा के जखीरा को पकड़ने वाली टीम को ₹ 5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव एवं कोतवाली प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव को बुधवार की सांय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाखों रुपये मूल्य के अवैध पटाखों को नगर के फैजाबाद रोड स्थित पन्ना होटल के समीप शान ट्रांसपोर्ट से बाहर भेजने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खेतासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 8 गोला बाजार निवासी मो. जाबिद (30) पुत्र रियाजुद्दीन एवं ट्रांसपोर्ट संचालक नगर के फैजाबाद रोड भादी मोहल्ला निवासी राजकुमार (59) पुत्र स्व. मोतीलाल को 60 बड़े गत्ते में रखे लगभग 4 क्विंटल अवैध पटाखा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अवैध पटाखा जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध 9 बी विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Comments