संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

# संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7 
                      दावत खाने गये युवक को घायलावस्था में  उसके दो मित्रों ने स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौका देख उसके दोनों मित्र स्थानीय चिकित्सालय से फरार हो गये।
               सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी विनोद राजभर (26)पुत्र दयाराम राजभर अपने गांव के ही मित्र विनोद पासवान व एक अन्य मित्र के साथ मंगलवार की देर शाम दावत खाने गया था। मंगलवार की देर रात घायलावस्था में विनोद राजभर को उसके दोनों मित्रों ने अर्सियां मोड़ के समीप 108 एम्बुलेंस से स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय भिजवाया। और उसके दोनों मित्र स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। मौका देख मृतक के दोनों मित्र स्थानीय चिकित्सालय से फरार हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन मृतक के मित्रों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Comments