# कृष्ण की बाललीला ऊँचा नीच का भेद मिटाती है : वेदनिधि शास्त्री
# व्यासपीठ से वेदनिधि शास्त्री ने किया कृष्ण की बाल लीला का बखान
करौदी कला(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्र
तहलका 24x7
भगवान कृष्ण ने लीला सँवरण करते हुए हजारों लाखों वर्षो के तपस्वियों का मनोरथ पूर्ण किया। ग्वाल बाल सँग कृष्ण ने बाल लीला कर अमीर गरीब का भेद मिटाया। यह बातेँ सलारपुर रवनिया मेँ श्रीमद्भभागवत कथा कहते हुए व्यास पीठ से वेदनिधि शास्त्री ने कही। मुम्बई से पधारे कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में राक्षस वध किया तो युवावस्था में रासलीला करते गोपिका वेशधारी हजारों वर्षो के सन्त महात्माओं की मनोकामना पूर्ण किया। श्री शास्त्री ने कहा कि आज समाज मेँ लोग धर्म व सँस्कार को भूलते जा रहे है जिससे सामाजिक विघटन हो रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, रामनाथ पाँडे, विजयशँकर मिश्र, नन्दकुमारधर द्विवेदी, विश्वजीत शर्मा, अरविंद पाँडे, विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आयोजक रामसूरति पाँडे ने श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कथा के पूर्व श्रोताओं ने राजू श्रीवास्तव के भजन का आनंद लिया।

Comments
Post a Comment