# विजेथुआ धाम में नही लग पा रहा पाकेटमारों पर अंकुश
# मँगलवार व शनिवार को बाहर से आते है जेबकतरे
# नाममात्र की होती है पुलिसिंग
सूरापुर।(सुल्तानपुर)शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7
विजेथुआ महाबीर धाम से लेकर सूरापुर तक पाकेट मारी करने वाले पाकेट मारों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब पाकेट मार विजेथुआ महाबीर धाम में ही सक्रिय रहते थे। उन पर अंकुश न लगने के कारण उनकी सक्रियता सूरापुर बाजार में भी बढ़ गई है। चौराहे से बस पकड़ने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं है।
शुक्रवार की शाम तीन बजे लगभग सूरापुर निवासी अखिलेश सोनी जौनपुर जाने के लिए बस में चढ़ने के लिए जैसे ही तैयार हुए भीड़ का फायदा उठाते हुए पाकेट मार ने जेब से उनका मोबाइल निकाल लिया। उनको जब तक एहसास हुआ तब तक पाकेट मार जा चुका था। शिकायत पर कोई कार्यवाही न होने से पीडितो का पुलिस से भी विश्वास उठता जा रहा है।

Comments
Post a Comment