# मानक विहीन शौचालय ढहा कर कराया गया पुनर्निमाण
# बीडीओ आलोक आर्य की सक्रियता व सख्ती से ब्लाक मे गति पकडने लगा विकास कार्य
अमरीश मिश्र
तहलका 24x7
खँड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने मानक को दरकिनार कर बनाए गए शौचालय का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा मानक विहीन शौचालय को अपने सामने ही ध्वस्त करवा दिया। क्षेत्र के अमिलिया गांव मे मानक विहीन शौचालय निर्माण की शिकायत पर जब बीडीओ न स्थलीय निरीक्षण किया तो शौचालय निर्माण में अनियमितता मिली जिस पर उन्होंने तत्काल शौचालय निर्माण रूकवाकर खराब निर्माण को गिराते हुए गड्ढे को पुनः खुदवाया। विदित हो कि स्थानीय विकास खँड मे शौचालय निर्माण व आवास आवटँन मे अवैध वसूली तथा अन्य विकास कार्यों मे व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए बीडीओ आलोक आर्य ने कठोर कदम उठाए हैं। बीडीओ श्री आर्य ने ग्राम पँचायतो मे कराए जा रहे विकास कार्यों का जब स्थलीय निरीक्षण शुरू किया तो खामियां ही खामियां मिली। विदित हो कि पूर्व में ब्लॉक मे तैनात बीडीओ स्थानीय ब्लॉक में रूचि नही लेते थे जिससे ग्राम पँचायतो मे बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ गया था। स्थानीय ब्लॉक में विकास कार्यों को गति देने के लिए सीडीओ रामयज्ञ मिश्र ने गैरजनपद से आए तेज तर्रार बीडीओ आलोक आर्य को ब्लाक का कार्य भार सौंपा है। वही बीडीओ आलोक आर्य कहते है कि जनहित में शासन की मँशानुरूप कार्य होगा, विकास कार्यों में अनियमितता कतई नही बख्सी जाएगी। बीडीओ कि कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता प्रसन्न है।

Comments
Post a Comment