फर्जी वोटिंग करने वालों की खैर नहीं : उप जिलाधिकारी

# फर्जी वोटिंग करने वालों की खैर नहीं : उप जिलाधिकारी

# चुनाव में व्यवधान डालने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है प्रशासन 


जौनपुर। 
तहलका 24 x 7
                    जौनपुर जनपद के शाहगंज में निकाय चुनाव नगर पालिका क्षेत्र के बाहर से आये व्यक्ति द्वारा फर्जी वोटिंग करने वालों एवं कराने वालों की खैर नहीं है। चुनाव में पालिका क्षेत्र के बाहर के किसी भी व्यक्ति कीआदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों, चुनाव में गड़बड़ी करने वालों एवं फर्जी वोटिंग कराने वाले एंव कराने वाले बख्शे नहीं जाएंगे उक्त बातें निकाय चुनाव के बाबत उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने पत्रकारों से बात करते समय कही।
       उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने निकाय चुनाव को सकुशल शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कहा कि निकाय चुनाव के अन्तिम चरण में आगामी 29 नवम्बर को चुनाव होना है। सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जी वोटिंग का संदेह होने पर मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ एवं पुलिस को सूचित करें और सकुशल निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को प्रशासन बख्शे के मूड में नहीं है। नगर के संभ्रांत, प्रबुद्ध जनों की भी निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। आप किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, धांधली को अपनी सक्रियता से रोक कर समाज को दूषित होने से बचा सकते हैं। आप सभी प्रबुद्ध जनों की जरा सी जागरूकता से चुनाव में गड़बड़ी करने वालों, फर्जी वोटिंग करने एवं कराने वालों के हौसला पस्त हो जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपनी सक्रियता से प्रशासन की मदद करे। आपके सक्रिय होने से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका कम हो जाएगी। फिलहाल प्रशासन किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शने के मूड में नहीं है।

Comments