# योगी राज में चिन्दीचोर भी हुए बेलगाम
# दिनदहाड़े राहजनी, मारपीट एवं छींटाकशी हुई आम बात
# सुशासन का दम हुआ बेदम

शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
सुशासन का दम भरने वाली योगी सरकार चिन्दीचोर टाईप के मनबढ़ो को नकेल कसने में नाकाम है तो बड़े घड़ियालो पर अंकुश लगाने की बात करना बेमानी होगी। क्षेत्र के सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के स्काउट प्रशिक्षक एवं पत्रकार के साथ यही देखने को मिला कि चिन्दीचोर टाईप के बदमाशों ने स्काउट प्रशिक्षक एवं पत्रकार के साथ दिनदहाड़े राहजनी करने की कोशिश की।
बुधवार की अपराह्न करीब एक बजे स्काउट प्रशिक्षक एवं पत्रकार फूल कुमार प्रजापति घर से क्षेत्र के इमरानगंज बाजार स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज जा रहे थे कि रास्ते में उनके आगे जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने कालेज व इमरानगंज बाजार के मध्य आरा मशीन के समीप अचानक उनकी गाड़ी रोक प्रशिक्षक के गले पर झपट्टा मार कर चैन छीनने का प्रयास किया। तब तक स्काउट प्रशिक्षक स्थित भांप गये और स्काउट प्रशिक्षक ने तीनों बदमाशों से अकेले ही मोर्चा संभाला तब तक बदमाशों के दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गये सभी बदमाश छीना झपटी करने लगे मोबाइल व चैन लूटने की कोशिश करने लगे। इतने में कालेज के कुछ छात्रों ने बदमाशों से प्रशिक्षक को घिरा देख दौड़ कर इसकी सूचना कालेज प्रशासन को दिया जिस पर कालेज के कर्मचारी अध्यापक एवं बाहर टहल रहे कुछ छात्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
Comments
Post a Comment