# सँस्कार, सँस्कृति व सँस्कृत की उपेक्षा दुखद - वेदनिधि शास्त्री
# रामसूरति पाँडे के सँयोजकत्व मे कथा के छठे दिन श्रीमद्भागवत कथा मे जुटी भीड़
अमरीश मिश्रातहलका 24 x 7
भारतीय संस्कृति में गृहस्थ सम्पूर्ण आश्रम है। गाय सेवा एक यज्ञ है, भगवान कृष्ण ने गाय सेवा कर सम्पूर्ण जगत को गाय की महत्ता बताई है। कृष्ण और बलराम ने गाय चराकर खेल-खेल मेँ आसुरी शक्तियों का नाश किया।
यह बातें सलारपुर शिवहरषनगर में श्रीमद्भागवत कथा कहते हुए व्यासपीठ से वेदनिधि शास्त्री ने कही। कँस वध की कथा का श्रवण कराते हुए मुम्बई से पधारे कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि अन्याय करने वाला कभी सफल नही होता, यही कारण है कि कँस के सारे छल प्रपंच काम नही आये और भगवान कृष्ण ने कँस को मार दिया। व्यासपीठ से श्री शास्त्री ने कहा कि आज हमारे देश में सँस्कार, सँस्कृति व सँस्कार की उपेक्षा हो रही है जिससे युवा दिग्भ्रमित हो रहा है जो कि बहुत ही दुखद है। श्री शास्त्री ने इस अवसर पर श्रोताओं को कृष्ण की शिक्षण का वर्णन करते हुए कहा कि गुरूकुल मे श्री कृष्ण ने 64 दिन मे 64कलाओ का ज्ञान प्राप्त किया। व्यासपीठ ने इस अवसर पर भारत की प्राचीन शिक्षण संस्थानों का विस्तार से वर्णन किया। श्रोताओं को आचार्य नन्दधर द्विवेदी ने श्रोताओं को धर्म व शास्त्र का ज्ञान दिया। व्यासपीठ की आरती काँग्रेस नेता प्रमोद मिश्र, रामनाथ पाँडे, राम अजोर मिश्र ने किया। इस अवसर पर रामनाथ पाँडे, अमरीश मिश्र, विनोद तिवारी, राहुल पाँडे, आनंद पाँडे, आत्माराम मिश्र आदि मौजूद रहे। आयोजक पँडित रामसूरति पाँडे ने सबका आभार व्यक्त किया। कथा का समापन वृहस्पतिवार को होगा।

Comments
Post a Comment