धूमधाम से सम्पन्न महापर्व डाला छठ

# धूमधाम से सम्पन्न महापर्व डाला छठ


शाहगंज/ जौनपुर 
दुर्गेश गिडवानी 
तहलका 24 x 7 
              नगर के श्रीराम जानकी मन्दिर बौलिया पर लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को व्रतियों ने सूर्योपासना कर उगते हुये सूरज को अर्ध्य दिया।    अपनी मनोकामना पुरी होने की प्रार्थना की। इस महापर्व में भजन गायक विनोद गौरव ने भक्ति गीतों ने लोगो का मन मोह लिया। साथी कलाकार कु प्रियका जायसवाल, लाल जी शर्मा, नादिर अहमद, योगेश कुमार आदि कलाकारों ने इस महोत्सव में साथ रहे। महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिये लायन्स क्लब द्वारा निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर व निःशुल्क दवा वितरण किया गया।   समाज सेवको द्वारा निःशुल्क चाय व पानी का वितरण किया गया। व्यवस्थापक धीरज दास द्वार भव्य गंगा आरती की गई। संचालन दिनेश गाँधी ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से बब्लू मोदनवाल,पिंटू अस्थाना, विक्की अग्रहरि, अभिनव जायसवाल,सतेंद्र चौरसिया, सतेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहें।

Comments