भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


शाहगंज /जौनपुर
तहलका 24 x 7  
                        भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर के कलेक्टरगंज स्थित फड़ पर सम्पन्न हुआ। जिला कार्यसमिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट कर अधिक से अधिक सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक सीताराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष का टिकट उसी को दिया जायेगा जो जीत सुनिश्चित कर सकेगा। सभी मंडल अध्यक्ष को जिला प्रभारी के सम्पर्क में रह कर प्रत्येक वार्ड में जनता की समस्या का समाधान करायें। जिस मेहनत के दम पर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार कार्यकर्ताओं व जनता ने बनाया उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी पार्टी को भारी बहुमत से जितायें। कहा जीएसटी से एक लाख मुखौटा कम्पनियों का पंजीकरण रद्द हो चुका है। वहीं दो लाख संदिग्ध कम्पनियों के खाते फ्रीज कर दिये गये हैं। ग्रामीण भारत की सेहत सुधारने हेतु 87765 करोड़ तथा 2020 तक किसानों की आमदनी दुगनी करने हेतु 25984 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है। 2018 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही मोदी योगी सरकार का जम कर गुणगान गाया गया। 
        कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मनोज पाण्डेय, रामजी यादव, पवन पाल, अजित प्रजापति, राजेश जायसवाल, गीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, अन्नपूर्णा गुप्ता, विजलक्ष्मी गुप्ता, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments