जेसीआई शाहगंज शक्ति की कार्यकारिणी का हुआ गठन

# जेसीआई शाहगंज शक्ति की कार्यकारिणी का हुआ गठन
# डा. रूचि मिश्रा अध्यक्ष व अनामिका मिश्रा सचिव चयनित 

शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7  
             जेसीआई शाहगंज शक्ति का चुनाव रविवार की देर शाम समस्त पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष खुशबू जायसवाल एवं पदाधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें डा. रुचि मिश्रा अध्यक्ष, अनामिका मिश्रा सचिव एवं कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल चुनी गयी। संस्था के लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
निर्धारित तिथि पर नगर के पक्के पोखरा मोहल्ला स्थित सूर्या अस्पताल के प्रांगण में आयोजित नई कार्यकारणी के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष समेत सभी पदों पर चुने गये। जिसमें कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल,सचिव अनामिका मिश्रा,अध्यक्ष डॉ० रुचि मिश्रा व उपाध्यक्ष पद पर सपना अग्रहरि, ग्रोथ एरिया की  उपाध्यक्ष रेनू सेठ, बिजनेस एरिया की संगीता जायसवाल, ट्रेनिंग एरिया की अनुपमा अग्रहरि, पीआर की मोहिता जायसवाल एवं ज्वांइट सेक्रेट्री मेघना वर्मा चुनी गई।

Comments