# जेसीआई शाहगंज सिटी की कार्यकारिणी निर्विरोध गठित
# जेसी अभिषेक अग्रहरि अध्यक्ष, जेसी निर्भय जायसवाल सचिव, जेसी आलोक गुप्ता कोषाध्यक्ष
शाहगंज(जौनपुर)दीपक सिंह
तहलका 24 x 7
जेसीआई शाहगंज सिटी का चुनाव रविवार को देर शाम शाहगंज पैलेस में आयोजित हुआ । जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष जेसी रविंद्र दुबे, चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी रविकांत जायसवाल, पी पी कृष्णा जायसवाल, पी पी मनोज पांडे की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।
जिसमें सभी पदाधिकारीयों का इंटरव्यू , संस्था, जोन एवं राष्ट्रीय स्तर के सवाल जवाब व दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद 2018 के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए । जिसमें अभिषेक अग्रहरि अध्यक्ष, निर्भय जायसवाल सचिव, आलोक गुप्ता कोषाध्यक्ष, अविनाश जायसवाल, सचिन वर्मा, आशीष जायसवाल(आरओ), पुष्कर जायसवाल , विकास साहू उपाध्यक्ष , रंजीत शाहू , ज्ञानेंद्र यादव, अश्वनी अग्रहरि, अनूप सेठ, डायरेक्टर के पद के लिए नाम शामिल हैं। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी अभिषेक अग्रहरि एवं व नवनिर्वाचित कार्यकारणी को औपचारिक पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई । इसके बाद सभी के नई कार्यकारणी को बधाई दी ।
संस्था के संस्थापक सचिव जेसी अजीत आर्य, जेसी डॉ राजकुमार मिश्रा, जेसी संजीव जायसवाल, जेसी हनुमान प्रसाद, जेसी लालचंद यादव, जेसी रमेश गुप्ता ने अपने समय के अनुभव को साझा किया ।
नई कार्यकारणी का जेसी संदीप जायसवाल, जेसी सौरभ सेठ, जेसी राम जीअग्रहरि , जेसी आनंद वर्मा, गौरव गुप्ता, आशीष प्रीतम, दीपक सिंह, डॉ तारिक शेक ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। आभार निवर्तमान अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा व संचालन निवर्तमान सचिव जेसी सचिन वर्मा ने किया।

Comments
Post a Comment