# विक्षिप्त बृद्ध ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
शाहगंज/जौनपुर
अजय सिंह
तहलका 24 x 7
विक्षिप्त बृद्ध ने घर में रखा विषाक्त खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उक्त बृद्ध को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं पुर गांव निवासी ह्रदय नारायण मिश्र (55) स्व. राम कृपाल मिश्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिये। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उक्त बृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
Comments
Post a Comment