# पारिवारिक मारपीट में चार गम्भीर घायल
शाहगंज /जौनपुरअजय सिंह
तहलका 24 x 7
पारिवारिक विवाद के चलते हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को शांति भंग की धारा 151 में पाबंद किया
पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट में कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर मंडवा गांव निवासी संजय (38) पुत्र राम पति, राम सुरेश (52) पुत्र राम पति, प्रमिला (45) पत्नी राम सुरेश एवं गौरी देवी (77) पत्नी राम पति मामूली घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया।
Comments
Post a Comment