# सप्त दिवसीय श्री रामकथा का शुभारम्भ
शाहगंज /जौनपुर
अजय सिंह
तहलका 24 x 7
श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ किया गया। पूरे सप्ताह भर चलने वाली श्रीराम कथा का आयोजन नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में किया गया है। श्रीराम कथा का शुभारम्भ सप्त ज्योति दीप प्रज्वलित किया गया। कथाकार श्री अखिलेश मणि शाण्डिल्य महाराज ने "जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तैसी" पर व्याख्यान दिया। कहा जो अच्छा दिखता है बावजूद फल बुरा मिलता है इसका मतलब है कि उसका कार्य भले ही अच्छा दिख रहा हो लेकिन वह अच्छा नहीं है। कालनेमी व बाबा राम रहीम उदाहरण इस बाबत दिया। वहीं कथा वाचन के दौरान कथाकार अखिलेश मणि शाण्डिल्य महाराज ने प्रश्न किया कि श्री राम को सबसे प्रिय कौन है ? इसके उत्तर में कहा कि जो श्री राम के अनुशासन को माने वही श्री राम को सबसे प्रिय है। कहा समाज सेवा करते हैं, तो भावना व उद्देश्य भी स्वस्थ व हितकारी रखें। वहीं विख्यात भजन सम्राट दुर्ग विजय मिश्रा ने मनोहारी संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इससे पूर्व प्रातः पांच बजे पतंजलि योग समिति के सह प्रांत प्रभारी रामअचल हरीमूर्ति द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डा. आरपी सिंह, उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डा. राज कुमार मिश्र, ओम प्रकाश चौबे, माता प्रसाद मिश्र, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, ललिता मिश्रा, एकता, नीलम, शिव कुमार यादव, सुमित्रा देवी, देवेश जायसवाल, आशुतोष पंडित, पद्मा गुप्ता, मनोज पाण्डेय, कुंज विहारी यादव, पिंटू अस्थाना आदि रहे। संचालन वीरेंद्र पाण्डेय वीरु ने किया।

Comments
Post a Comment