आशनाई के चक्कर में अधेड़ को पीटकर किया घायल

# आशनाई के चक्कर में अधेड़ को पीटकर किया घायल
# हालत नाजुक, जिला चिकित्सालय रेफर


शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                   नगर के फैज़ाबाद रोड स्थित पब्लिक इण्टर कालेज के समीप आशनाई के चक्कर में एक अधेड़ को बदमाशों  ने लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मौके से गुजर रहे ताखा पश्चिम के प्रधान विशाल यादव ने भुक्तभोगी को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त अधेड़ की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
खुटहन थाना क्षेत्र सैद पनौली गांव निवासी राम अवध बेनवंशी (50) पुत्र स्व. राम मूरत बेनवंशी अपने साथी उक्त थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर गांव निवासी राजेश कुमार यादव (40) स्व. रामबली यादव के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदार आजमगढ़ जनपद के खान जहांपुर गांव निवासी राम अजोर के यहाँ से दावत के बाद लौट रहा था जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित पब्लिक इंटर कालेज के समीप पहुंचा कि बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाश घेर कर लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गए। मौके से गुजर रहे ताखा पश्चिम के प्रधान विशाल यादव ने भुक्तभोगी को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त अधेड़ की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। फिलहाल सूत्रों की मानें तो घटना की मूल वजह आशनाई बताई जा रही है।

Comments