# सुदामा व श्रीकृष्ण की तरह बने अच्छे मित्र - रत्नेश सिंह
शाहगंज/जौनपुर
दुर्गेश गिडवानी
तहलका 24 x 7
सुदामा व श्रीकृष्ण की तरह अच्छे मित्र बने। आप अपने मित्र के प्रति ईमानदार एवं निःस्वार्थ भाव से समर्पित रहे। उक्त बातें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक एबीआरसी रत्नेश सिंह ने कही।
उन्होंने हमारे मित्र कैसे हो विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस विषय से सम्बंधित छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिया। उनके पूर्व में प्रशिक्षक के तौर पर धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका इंदु सिंह ने भी संचार माध्यम उससे लाभ व लक्ष्य निर्धारण के विषय मे विस्तार से बातें किया। अतिथियों का परिचय अध्यापिका किरण मौर्या ने किया। संचालन अल्पना सिंह व आभार प्रदर्शन वार्डेन एकता नीलम ने किया। प्रशिक्षण मे सर्वेश, आशीष रॉय, रेखा यादव, खुशी गौतम, अनामिका सिंह, सुप्रिया सिंह, प्रिया चौहान, गोल्डी गुप्ता आदि मौजूद रही ।
Comments
Post a Comment