टाइम मैनेजमेंट से सफल कैरियर निर्माण : फ़ादर एंटोनी रोड्रिक्स

# टाइम मैनेजमेंट से सफल कैरियर निर्माण : फ़ादर एंटोनी रोड्रिक्स


शाहगंज/जौनपुर
अजय सिंह 
तहलका 24 x 7 
                  आप अपना टाइम मैनेजमेंट कर अपने समय सदुपयोग कर  सकते है। सफल कैरियर के लिए टाइम मैनेजमेंट अत्यंत आवश्यक है। उक्त बातें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर के तीसरे दिन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेण्ट थामस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एंटोनी रोड्रिक्स  ने कहा। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट के कई तरीके छात्रों को बताया। इस विषय से सम्बंधित छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिया। उनके पूर्व में प्रशिक्षक के तौर पर धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका श्रीमती इंदु सिंह ने भी अपने अनुभव को छात्राओ को साझा किया। अतिथियों का परिचय अध्यापिका रूमा मौर्या  ने किया। संचालन सर्वेश ने एंव आभार प्रदर्शन बार्डेन एकता नीलम ने किया। प्रशिक्षण मे सर्वेश, आशीष रॉय, रेखा यादव, अल्पना सिंह, किरण मौर्या, रेशमा बानो, अनामिका सिंह, सुप्रिया सिंह, खुशी गौतम, प्रिया चौहान, गोल्डी गुप्ता, आदि मौजूद रही ।

Comments