दबंगों ने गरीब दिव्यांग की गुमटी फूंकी

दबंगों ने गरीब दिव्यांग की गुमटी फूंकी


शाहगंज/जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7 
          कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार अन्तर्गत कोल्ड स्टोरेज के समीप बीती रात दबंगों ने एक गरीब दिव्यांग की एक चाय पान की गुमटी को आग के हवाले कर दिया। गरीब दिव्यांग का हजारों का सामान जल कर खाक हो गया। जब रविवार की तड़के दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसे अपनी दुकान की अगलगी की सूचना मिली।भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
            कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार अन्तर्गत  कोल्ड स्टोरेज के समीप उजरौटी गांव निवासी गरीब व दिव्यांग परविन्द कुमार पुत्र भिरगू राम की चाय पान की गुमटी है। वह अपने परिवार का भरण पोषण उसी छोटी सी दुकान से ही करता था। भुक्तभोगी के मुताबिक बीती रात उक्त गांव निवासी आशा राजभर पत्नी बुझारत से मोबाइल चार्जिंग लगाने में हुए विवाद के चलते ही उसे कई गुमटी को आग के हवाले किया गया। फिलहाल भुक्तभोगी ने घटनाक्रम की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी है।

Comments