टप्पेबाजों ने पार किया लगभग 6 लाख का जेवर

# टप्पेबाजों ने पार किया लगभग 6 लाख का जेवर 


शाहगंज /जौनपुर
दुर्गेश गिडवानी 
तहलका 24 x 7  
           नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित जे पी ज्वेलर्स पर दो टप्पेबाजो ने जेवर देखने के नाम पर लाखों रुपये के सोने का चैन पार कर दिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता टप्पेबाज भाग निकले। फिलहाल पुलिस आरोपियों के छानबीन में जुटी है। 
               पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के भतीजे आदित्य जायसवाल का नगर के आजमगढ मार्ग स्थित जे पी ज्वेलर्स के नाम से स्वर्णाभूषण शोरूम है। शुक्रवार को लगभग तीन बजे शोरूम कर्मी कौशल अस्थाना व महिला कर्मी पूनम चतुर्वेदी मौजूद रहे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आये व सोने की चैन दिखाने को कहा। स्टाफ द्वारा चैन दिखाने पर और जेवर देखने की इच्छा जताई। स्टाफ जब तक और जेवर निकालता तब तक मौका देख दोनों उचक्के 19 पीस सोने का चैन जेब में डाल बाहर निकल गये बाइक सवार उचक्के तेजी कर जेसीज की ओर भाग निकले। जब तक लोग पीछे भागते टप्पेबाज कहां निकल गये पता नहीं चल सका। वहीं दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब बताया जा रहा है। फिलहाल सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। प्रतिष्ठान स्वामी के मुताबिक टप्पेबाजी हुये आभूषण की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है।

Comments