!! बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। काशी का गौदौलिया चौराहा

!! पीएम के संसदीय क्षेत्र का हाल बेहाल 

!! क्षेत्रीय विधायक व मेयर कुम्भकर्णी निद्रा में 

!! 10 दिन के भीतर 3 बार सड़क धंस गयी



वाराणसी। 
दुर्गेश गिडवानी 
तहलका 24 x 7 
                         वाराणसी के गौदौलिया चौराहा का हाल बेहाल है। जहाँ इसी रास्ते से होकर लाइन लगाकर काँवरिया बोल बम के नारे लगाते हुए दर्शन को जाते है। और ऐसे में यह चौराहा काशी का मुख्य चौराहा माना जाता है। देश विदेश से जो भी पर्यटक यहाँ आते है। गंगा घाट या दर्शन के लिए तो एक यही मार्ग है।जो यहां से होकर जाते है।

                          यह है पी एम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गौदौलिया चौराहे के नजारा जहां 10 दिन के भीतर 3 बार सड़क धंस गयी। लेकिन क्षेत्रीय विधायक व मेयर के कान में जू तक नही  रेंग रहा है। गौदौलिया चौराहे के यह मार्ग जमीन के अंदर से खोखला हो चुका जब गड्ढा होता है। तो मिट्टी डालकर पाट दिया जाता है।लेकिन मरम्मत करने के लिए कोई आगे नही आ रहा है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश के सारे गड्ढे मुक्त कर  दिए जाएंगे  और अगर इसपर कार्य अधूरा रह गया तो कार्यवाही की जाएगी लेकिन सारे दावे और वादे खोखले नजर आ रहे है। 
                       

Comments