!! बसपा नेता ने किया पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत

!! बसपा नेता ने किया पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत 


अम्बारी(आजमगढ़)
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24 x 7 
                     समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव जिले मे वृहस्पतिवार शाम जिले मे प्रवेश के बाद माहुल बाजार मे जोरदार स्वागत हुआ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत बसपा नेता पूर्व विधायक डा हाफिज इरशाद द्वारा किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 
           समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का प्रवेश जिले के जौनपुर के शाह्गँज से बिलारमऊ सीमा से शाम 4 बजे हुआ।तत्पश्चात वे अम्बारी होते हुये । जैसे ही वे शाम 5 बजे  माहुल बाजार  पहुँचे तो गौपालपुर के पूर्व विधायक एवं बसपा नेता डा हांफिज इरशाद ने  काफिला रोक कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जम कर स्वागत किया । करीब 7 मिनट रुकने के बाद वे अतरौलिया की तरफ़ चले गये। बात  करने पर उन्होने जिले से नेता जी के गहरे रिश्ते के कारण लोगो से मिलने आया हूँ । इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम दर्शन यादव ,पूर्व मंत्री मलिक मसूद बबलू सिंह मौ जाहिद आदि रहे । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत बसपा नेता पूर्व विधायक डा हाफिज इरशाद द्वारा किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 


Comments