!! जिले में जारी है लूट का सिलसिला
!! सरेआम लूटेरें दे रहें हैं वारदात को अंजाम

जौनपुर।
मनोज उपाध्याय
तहलका 24 X 7
जिले में बिगत एक सप्ताह से सरेआम लूट का सिलसिला जारी है। कहीं से किसी भी प्रकार का पुलिसियां हस्तक्षेप नहीं है।लूटेरें सरेआम असलहें के दमपर लूट कर रहें हैं पुलिस फर्जी लूटेरों को पकड़ कर जेल भेजती जा रही है। यही वजह है कि जनपद में अपराध थमनें का नाम नहीं ले रहा है।
एक हफ्तें के अन्दर आधें दर्जन लूट ने पुलिसियां कार्यशैली की पोल-खोलकर रख दी हैं। लाइन बाजार थानें के सिटी टावर में हुई 38 हजार की लूट से चला सिलसिला आज तक नहीं थमा। मछलीशहर के खाखोपुर बाजार में गोमती ग्रामीण बैंक से 2 लाख 60 हजार की हुई लूट के लूटेरों को पुसिल तलाश ही रही थी तब तक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा के पास से असलहों से लैश बदमाशों ने एक युवक को धमकाकर 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये। घटना के दौरान सौ नम्बर की पुलिस और कई पुलिसकर्मी बैंक के इर्द-गिर्द मौजूद रहे लेकिन बदमाश भाग निकलें। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर शनिवार को बाईक सवार बदमाशों ने कार सवार युवकों से असलहें के दमपर दो लाख आठ हजार रूपयें लूट लिया। भुक्तभोगी दरियापुर गांव के निवासी बतायें गये हैं।
वारदात होने के बाद एसपी बंगलें से लेकर थानें तक अमन-चैन की बात कही जाती हैं। हद है कि नवागत पुलिस कप्तान के कार्यकाल में छोटे-छोटे हुए उपलब्धियों का अंकड़ा प्रेस कान्फ्रेंश बुलाकर जग जाहिर किया जाता हैं किन्तु वहीं बड़े-से-बड़ें हुएअपराधों को छिपाया जाता है। जनता में कप्तान के कार्यशैली हास्यादपद जैसी बन गई है। लोग यह कहने लगे हैं कि संत सरकार में कप्तान द्वारा अपराध छिपानें की कार्यशैली सरकार कीमंशा पर पानी फेर रहा है।



Comments
Post a Comment