!! ट्रांसफार्मर जलने से पूरे फूलपुर तहसील क्षेत्र के सैकड़ो गाँव अँधेरे में
!! 6 दिन पहले पश्चिमी फीडर की 10 MBA ट्रांसफार्मर जल गया था
!! बुधवार को 8 MBA का ट्रांसफार्मर भी जल गया जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी
फूलपुर(आजमगढ़)सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24 x 7
आजमगढ़ जनपद की तहसील फुलपर स्थिति पुराना पावर सब स्टेशन में स्थापित 10 एवं 8 MBA का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे तहसील क्षेत्र के सैकड़ो गाँवो में बिजली आपूर्ति बुधवार से ठप हो गयी। जिससे लोग अधेरे में रहने को मजबूर हो गए है । 6 दिन पहले पश्चिमी फीडर की 10 MBA ट्रांसफार्मर जल गया था । बुधवार को 8 MBA का ट्रांसफार्मर भी जल गया जिससे पुरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी । अधिकारियो की उदासीनता के चलते क्षेत्र के लोगो में आक्रोश व्याप्त है । ट्रांसफार्मर 6 महीने से खराब रहने के कारण लो वोल्टेज दे रहा था । अधिकारियो की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर की देखरेख न करने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया । ट्रांसफार्मर जलने से एक सप्ताह से लोग बिजली पानी और अन्य समस्याओ से जूझ रहे है । हलाकि बुधवार को 10 MBA का ट्रांसफार्मर से मंगाया गया लेकिन ट्रांसफार्मर स्थल तक जमीन दल दल होने के कारण क्रेन फसने की सम्भावना को लेकर ईट की गिट्टी डाल के रास्ता बनाना शुरू किया जिसमे सुबह से लेकर शाम हो गई परन्तु रास्ता नही पाया । इलाके के अम्बारी, जगदीशपुर, कनेरी, सुदनीपुर, खोरसो, मनरा ,बिलारमऊ, पलिया , लोनियाडीह, पिपरी आदि सैकड़ो गांव की बिजली की आपूर्ति ठप रहने के चलते लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है । वही किसान अलग परेशान है । जिसके चलते धन की रोपाई नही हो पा रही है ।
ग्रामीणों ने चेताया है की यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नही की गयी तो आंदोलन करने को बाध्य होगे । इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता एस के मिश्रा का कहना है की प्रयास जारी है शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी ।

Comments
Post a Comment