!! साइबर क्राइम का शिकार हुआ युवक, 32 हजार गायब

!! साइबर क्राइम का शिकार हुआ युवक, 32 हजार गायब 

!! एटीएम द्वारा मार्केटिंग कर उड़ाये 32 हजार

सगड़ी(आज़मगढ़)
अनिल मौर्या 
तहलका 24 x 7 
                    आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया जिसमें साइबर क्राइम का शिकार हुआ। युवक के खाते से मार्केटिंग कर  32 हजार उड़ाए।  विदित हो कि अरविन्द सिंह पुत्र रामहंस  सिंह निवासी सेवराकुण्ड जिसका अकाउंट यूनियन बैंक की शाखा में है जिसकों बैंक द्वारा एटीएम दिया गया था अरविन्द सिंह एटीएम लेकर जीयनपुर बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन पर पैसा निकालने गया व अपने एटीएम से उसने ₹25000 निकाले किँतु अगले ही दिन उसके खाते से 32000 रुपये मार्केटिंग कर उड़ा दिए गए जब इस बात की जानकारी अशोक सिंह को हुई तो उसने बैंक पहुंचकर अपना खाता का स्टेटमेंट निकलवाया और एटीएम को लॉक करवाया उसके पश्चात जीयनपुर थाने पर पहुंच उसने तहरीर दी जिस पर कोतवाल संतलाल यादव ने क्राइम ब्रांच को  इसको सौंपने व जांच करने की बात कही वही स्टेटमेंट में कई बार में मार्केटिंग कर पैसे खर्च किए गए| पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी ।



Comments