!! नगर के तीन घरों में भीषण चोरी, लगभग 20 लाख से ज्यादा पार किया चोरों ने

#  नगर के तीन घरों में भीषण चोरी, लगभग 20 लाख से ज्यादा पार किया चोरों ने

शाहगंज /जौनपुर 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7
                         नगर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोर कोतवाली पुलिस को नित्य नई चुनौती दे रहे हैं किन्तु स्थानीय पुलिस की कार्यशैली समझ से परे है। बीती रात में चोरों ने नगर के तीन घरों को निशाना बना लगभग 20 लाख रुपये से ज्यादा नकदी एवं जेवरों को पार कर दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया गांव अन्तर्गत सेन्ट थामस रोड स्थित डा. ए. रहमान के घर चोर पीछे से छत पर चढ़ घर में प्रवेश कर घर में सो रहे सभी लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर बड़े इत्मिनान से पूरे घर को खंगाल कर लगभग 6 लाख नकदी एवं लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर को पार कर दिया। डा. ए. रहमान के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए जेवर बनवाया था। पुत्री के जेवर के साथ साथ पुश्तैनी जेवर भी चोर उठा ले गये। जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा थी। वहीं बताया कि बेटी की शादी एवं उमरा करने जाने के लिए लगभग 6 लाख रुपये नकद रखे थे। जिसे भी चोर अपने साथ ले गए। 
वहीं दूसरी घटना रेलवे में टीटीई राज बहादुर यादव के नगर के फैजाबाद रोड स्थित बैंकर्स कालोनी के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने टीटीई के आवास से लगभग 50 हजार नकदी सहित लगभग 2 लाख रुपये के जेवर पार कर दिया। चोरों ने टीटीई राज बहादुर यादव के यहाँ से लगभग  ढाई लाख रुपए की चोरी की। 
               
उक्त दोनों चोरियों की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। डाग स्क्वाड के सहारे चोरों का पता लगाने की कवायद जारी है। 
                   वहीं तीसरी चोरी की घटना कोतवाली क्षेत्र के अगर्दी प्रसाद यादव आईटीआई छिड़वा भादी रोड ताखा पूरब निवासिनी पब्लिक इंटर कालेज की कर्मचारी मालती मिश्रा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मालती मिश्रा के घर से 20 हजार नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर को पार कर दिया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं मिली है। 
बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन - तीन घरों को निशाना बनाया जबकि कोतवाली पुलिस पूरी रात गश्त करती है।

Comments