!! मामूली कहासुनी में जमकर चले ईट पत्थर
!! एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का मड़हा फूका
शाहगंज(जौनपुर)
विनोद साहू
तहलका 24 x 7
कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव मे गुरुवार की देर शाम मामूली कहासुनी पत्थर बाजी में तब्दील हो गयी। जमकर चले ईट पत्थर में दोनों पक्षो से कुल छ: लोग मामूली रूप से घायल हो गए।पथराव के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मड़हे को आग के हवाले कर दिया। पथराव के बाद आगजनी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षो से 6 लोगों को लिया हिरासत मे ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात में कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मो. अकरम पुत्र सलीम का उसी के गांव के चन्द्रशेखर पुत्र कुंजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से पत्थर बाजी शुरू हो गई। पत्थर बाजी में एक पक्ष से मो. अकरम पुत्र सलीम, मो. मुस्तकीम पुत्र सलीम व एखलाक पुत्र अकरम एवं दूसरे पक्ष से दिलीप कुमार पुत्र कुंजन, चन्द्रशेखर पुत्र कुंजन एवं कुंजन पुत्र हेरू मामूली रूप से घायल हो गए। यहीं मामला शांत नहीं हुआ तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मड़हे में आग लगा दी। पथराव के बाद आगजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त सभी को गिरफ्तार कर भादंवि की धारा 323, 504, 506 एवं 336 में मुकदमा पंजीकृत चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments
Post a Comment