!! नाबालिग लड़की के साथ दो सालो तक बलात्कार

!! नाबालिग लड़की के साथ दो सालो तक बलात्कार 

!! शादी है झांसा दे करता रहा दो सालो तक बलात्कार 

!! गर्भवती होने पर कराया गर्भपात 

!! गर्भपात के बाद शादी से किया इंकार  

शाहगंज (जौनपुर) 
विनोद साहू 
तहलका 24 x 7                   
                  शादी का झांसा दे एक युवक नाबालिग लड़की के साथ दो साल से  यौन शोषण करता रहा। लड़की के गर्भवती होने पर गांव के ही झोलाछाप डाक्टर से गर्भपात कराया। गर्भपात कराने के पश्चात युवक ने शादी से इंकार कर दिया। भुक्तभोगी स्थानीय कोतवाली पहुंच प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। नाबालिग से यौन शोषण का मामला होने के कारण कोतवाली पुलिस हरकत में आई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया। 
                   प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र एक गांव  निवासी की सबरहद बाजार में मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। उसने गांव की एक 14 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर दो वर्षों से बलात्कार करता रहा। जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई तो गांव के ही झोला छाप  डाक्टर से गर्भपात करवा दिया। गर्भपात कराने के पश्चात उक्त आरोपी शादी से इंकार कर दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को सूचित कर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Comments