!! प्रतिदिन करे योग, और रहें निरोग

!! प्रतिदिन करे योग, और रहें निरोग 


सूरापुर (सुल्तानपुर)  
शीलेश बरनवाल 
तहलका 24x7 
                  योग दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर जनपद के सूरापुर कस्बे में प्रातःकाल श्री सालिक राम जायसवाल स्वतंत्रता सेनानी बालिका इंटर कालेज सूरापुर के प्रांगण में सामूहिक योग किया गया।
                      प्रबंधक प्रेमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रतिदिन के योग से काया निरोग रहती है। इसलिए प्रतिदिन करे योग, और रहें निरोग । इस अवसर पर प्रेम प्रकाश जायसवाल, व्यापार मंडल सूरापुर महामंत्री गुलाब गुप्ता, प्रभु दत्त दूबे दादाजी, राम सुख बरनवाल, गणेश सोनी, शिवी श्रीवास्तव, संगम लाल, विजय जायसवाल, बृजेष, मखन्चू,आदि लोग मौजूद रहे ।
    
              

                  वहीं दूसरी तरफ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून बुधवार को समर्पित शैक्षणिक एंव सामाजिक संस्थान के सहयोग से हनुमत इंटर कालेज विजेथुआ राजापुर सूरापुर के खेल मैदान में योग एंव चिकित्सा का आयोजन किया गया।
   संस्था अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में योग शिविर सुबह 5.30 से 7.30 तक चला। प्रबंधक सौरभ सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments