!! मासूमों का अपहरण,दरिंदगी व हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर। सूर्य प्रकाश तिवारी
तहलका 24x7
रविवार को सुल्तानपुर नगर के दीवानी चौराहे के पास खड़ी बस में बरामद मासूम बच्ची के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आज अपने कार्यालय में अभियुक्त को पत्रकारों के समक्ष पेश किया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए एस पी रोहन पी कनय ने बताया कि जनपद के जयसिंह पुर थाना क्षेत्र के गाव मेहड़िया निवासी महेश तिवारी पुत्र राज बहादुर तिवारी ने ही उक्त घृणित कार्य को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया की ये नशे का आदी है। नशे में ही ये किसी मासूम को अगवा करके उसके साथ सुनसान जगह पर ये दुष्कर्म करता है।अभियुक्त महेश के अनुसार 17/18 की रत में इसने उस बच्ची को रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म से अपने माँ बाप के साथ सोते समय अगवा किया था।उसे दीवानी के पास खड़ी बस न0 ऍन एल 5 बी 1123 में ले जाकर दुष्कर्म किया था और जब वो रोने लगी तो गाड़ी साफ़ करने वाले कपड़े से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।उसे उसी बस के टूल बॉक्स में डाल दिया।वो बस में छूट गए अपने गमछे को लेने गया था तो बस के चाक ने उसे देख लिया।उसने पूर्व में हुईदुश्री घटना करीत करना भी स्वीकार किया।अपराध क्र0316/17 धारा-376 व् 5/6पास्को एक्ट व् अपराध क्र0--348/17 धारा--302,376ऐ व् 5/6 पास्को एक्ट में भी इसी की गिरफ्तारी की गयी व् जेल रवाना किया गया।

Comments
Post a Comment