!! बेअदांज दरोगा के कारनामों का सेंसेक्स बुलंदी पर

!! बेअदांज दरोगा के कारनामों का सेंसेक्स बुलंदी पर

!! निरंकुश दरोगा को नहीं है किसी का भय  

!! क्या वादी और क्या प्रतिवादी साहब खुद न्यायालय हैं 

कादीपुर (सुल्तानपुर) 
सूर्य प्रकाश तिवारी 
तहलका 24x7 
                     प्रचंड बहुमत में आयी नयी सरकार के नेता और छुटभैये नेता के बेअदांज कारनामों पर भारी पड़ रही है वर्दीधारी बेअदांज दरोगा की तानाशाही। 
                        आइये आप सबका ध्यान दोस्तपुर थानाध्यक्ष आजाद केसरी की तरफ ले चलते है, जो लोकतंत्र में भी राजतंत्र की याद ताजा कर रहे है, ब्रिटिश हुकूमत को मात देने में माहिर एव जनता में भय का वातावरण बनाने में कामयाब आजाद केसरी यू ही नही चर्चित है, उनमे खास खूबी है। थाने पर कोई भी जाये साहब उन्हें गालियों  से नवाजने में तनिक देर नही लगाते  है। यदि आप इनकी गालियो को बुरा मान कुछ कहने की हिमाकत किये तो कुछ थप्पड भी आपकी मेहमानी में मिल सकते है, फरियादी अपनी फरियाद ले जाने से पहले कई बार सोंच रहा है कि थाने पर जाऊ की न जाऊ, साहब किसी की नही सुनते यह उनकी अपनी एक खासियत है, आप सही है ,आप पीड़ित है ,आप सताये जा रहे है ,उन से कोई वास्ता सरोकार नही है, क्योंकि साहब छेत्र में अमन चैन कायम करने का जिम्मा ले रखा है। जब लिखा पढ़ी नही होगी तो अपने आप अपराध सीमित हो जायेगा।साहब मीडिया को भी कुछ बताना नही चाहते है, मीडिया से जैसे उनकी पुश्तैनी दुश्मनी हो , उस तरह का सलूक करते है, 
                  पीड़ित को ही साहब अपना कोपभाजन बना लेते है, वाकया है दोस्तपुर कस्बे का ,वही के राम प्रताप पान वाले के बेटे को कुछ शरारती तत्व मारते है राम प्रताप थाने जाते है , एक नही कई बार जाते है। कोई सुनवाई नही होती , उल्टे उनके ही कुछ लोगो को मुलजिम बना दिया गया। 
                  दूसरा मामला कल्याणपुर गाँव से जुड़ा है ,वहाँ के रामकरन वर्मा को गाँव के ही किन्ही लोगो ने मारा पीटा , रामकरन थाने गये, उनकी एक न सुनी गयीं, बल्कि इनाम में कुछ गालियां दरोगा जी ने उन्हें इस लिए दे दी कि वे अपना परिचय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में साहब से दे दिए थे।
                  तहलका 24x7 शासन प्रशासन के बेअदांज कारनामों को उजागर करता रहेगा। आपके बताते चलें कि तहलका 24x7 न्यूज़ ने बीते 16 जून को "नयी सरकार की पुलिसिंग पुरानी सरकार को दे रही है मात"  एवं   "योगी सरकार की पुलिस हुई तानाशाह" बेबाकी से बेअदांज कारनामों को उजागर किया था। अब यह देखना होगा कि योगी सरकार ऐसे निरंकुश दरोगाओं को कैसे काबू में लाते हैं। 



Comments