!! दबंगों के मंसूबे पर फिरा पानी नहीं कर पाये रामजानकी भूमि पर कब्जा

!! दबंगों के मंसूबे पर फिरा पानी नहीं कर पाये रामजानकी भूमि पर कब्जा 

!!  रामजानकी भूमि पर कब्जा कर रोक रहे थे आवागमन


जौनपुर। 
विनोद साहू 
तहलका 24 x 7 
                     जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में कुछ दबंगों ने आम रास्ते को अपना बता मार्ग पूर्ण रूप से बंद करने लगे। जब लोगों को पता चला तो लोगों ने विरोध किया। मामला तू-तू मैं-मैं से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। फिलहाल मामला कोतवाली पहुचा। जहां मौके पर उपजिलाधिकारी आर के सचान भी मौजूद थे। दोनों पक्षों को जांच तक निर्माण करने से रोक दिया गया है। मालूम रहे जो आम रास्ता है वह रामजानकी की भूमि हैं। 
              पक्का पोखरा से रेलवे क्रासिंग के बीच वैष्णव नगर कालोनी में जाने हेतु आम रास्ता हैं। कालोनी में दर्जनों परिवार रहते हैं।मुहल्ले वालों के अनुसार कुछ दबंगों ने उक्त भूमि को अपना बता दीवार  खड़ा करने हेतु खुदाई करने लगे। जब कालोनी वासियों को जानकारी हुई तो लोगों के होश उड़ गए। तब कालोनी के संजय अरोड़ा, प्रेम प्रकाश चौरसिया, ताड़क अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, महेंद्र सेठ आदि मौके पर पहुंच विरोध किया। लेकिन काम न बंद कर होकर विवाद होने लगा। विवाद बढता देख किसी ने 100 नम्बर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों पक्षों को कागजात समेत कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि मै अपने स्तर से भूमि की जांच कराऊगां। तब तक कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा। फिलहाल एसडीएम व कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद के आदेश के बाद अब मार्ग बंद करने वालों के हौसले टूट चुके हैं। जिससे कालोनी वासियों में बेहद खुशी का माहौल है। लोगों ने अधिकारियों की कार्य प्रणाली की सराहना की है।  
                     

Comments