!! दीपक सिंह जिला पतंजलि योग समिति के सह मीडिया प्रभारी मनोनीत
शाहगंज(जौनपुर)विनोद साहू
तहलका 24 x 7
11 दिवसीय योग शिविर व कई वर्षो की मेहनत को देखते हुए दीपक सिंह को जिला कार्यकारणी में सह मीडिया प्रभारी मनोनीत करता हूँ। इसके अलावा नगर के मातृ शक्ति को योगा के माध्यम से स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी योगा कक्षा प्रभारी पूजा अग्रहरि व उनकी समिति ने उठाया था। उसके एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर साधूवाद देता हूँ । आशा करता हूँ आप इसी तरह अपनी मेहनत लगन से स्वस्थ समाज के लिये उदाहरण बनेगी। उपयुक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य कृष्ण मुरारी ने सरस्वती शिशु मन्दिर में नियमित महिला योग कक्षा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कहा। उन्होने नियमित योगा करने और लोगो को योगा के लिये प्रेरित करने की बात कही। दीपक सिंह को पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी मनोज पाण्डेय , युवा भारत के तहसील प्रभारी ने माल्यार्पण कर उत्साह वर्धन किया। इसके पश्चात जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी सहित जिला व तहसील के पदाधिकारियो व योग साधको ने मालाओ से लाद कर श्री सिंह उत्साह वर्धन किया गया। इसके पश्चात श्री सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जिला प्रभारी ने जो जिम्मेदारी दी हैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर प्रतिमा अग्रहरि, खुसबू अग्रहरि, अनुष्का जायसवाल आदि बहनो ने भी पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया । समारोह में सर्वप्रथम आतिथियो द्वारा विधि - विधान से हवन - पूजन किया गया। इसके बाद अतिथियो का परिचय प्रतिमा अग्रहरि ने कराया। जिसमे जिला योग विस्तारक अमरनाथ, जिला प्रवक्ता भारत स्वाभिमान राजकुमार, जिला प्रभारी युवा भारत डॉ. हेमन्त, सिकन्दर, ममता भट्ट , सहित जिला पदाधिकारियो को योग कक्षा के पदाधिकारियो ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुऐ आशीर्वाद प्राप्त किया । योगी साधक बहनो ने योग डांस प्रस्तुत कर लोगो की मनमोह लिया। इस अवसर पर सभी विशिष्ठ अतिथियो द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया। समारोह का संचालन नीलू गुप्ता व आभार प्रदर्शन योग कक्षा प्रशिक्षिका स्वाति अग्रहरि ने किया। इस दौरान मनोज पाण्डेय, वीरेंद्र योगी, रूपेश जायसवाल, डॉ आर पी सिंह, ज्ञानेश, विजय शंकर पाण्डेय, श्रवन अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, हरिओम बरनवाल,अजेंद्र अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, देवेश जायसवाल आदि उपस्थित रहें। इस समारोह में प्रीति अग्रहरि, अनुष्का जायसवाल, खुशबु अग्रहरि, दुर्गावती गुप्ता, प्रतिभा अग्रहरि, प्रियंका अग्रहरि, प्रतिमा अग्रहरि, विजय लक्ष्मी आदि बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Comments
Post a Comment