!! उ. प्र. सीबेशि संघ के प्रान्तीय सम्मेलन में पहुंचेगे सैकडों शिक्षक
!! प्रांतीय सम्मेलन लखनऊ मे

सूरापुर (सुल्तानपुर)
शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7
विभिन्न मांगों को लेकर उ.प्र. सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के 28 जून को लखनऊ दारुलशफा बी ब्लाक में होने वाले सम्मेलन मे जनपद सुलतानपुर से सैकडो़ं शिक्षक शामिल होने के लिए लखनऊ जायेंगे।
यह जानकारी संगठन अध्यक्ष रामविनय सिंह ने दी। श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन मे असहायिक विद्यालयों को अनुदान सूची मे लेने , एडेड जूनियर हाईस्कूलों मे प्रधानाध्यापक का पद रिक्त होने पर वरिष्ठतम सहायक अध्यापक को प्रमोशन देकर प्रधानाध्यापक बनाने तथा बाइस वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले शत प्रतिशत शिक्षकों को प्रमोशन ग्रेड अनुमन्य करने आदि प्रमुख मांगो का मुद्दा सम्मेलन मे उठेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियो का चुनाव सम्मेलन के दूसरे चरण में किया जायेगा।

Comments
Post a Comment