!! उडी शहीद के माता पिता को जल्द मिलेगी 5 लाख की सरकारी सहायता - जिलाधिकारी
!! उडी शहीद राजेश सिंह के पिता की पीड़ा सुन भावुक हुये जिलाधिकारी

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
कश्मीर के उडी में आंतकी हमले में शहीद हुए जिले के लाल शहीद राजेश सिंह के पिता की पीड़ा सुन जिलाधिकारी अत्यंत गम्भीर हो गए। जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सर्वग्य राम मिश्रा फरियादियों की समस्या सुन रहे थे तभी उरी शहीद राजेश सिंह के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह भी अपनी व्यथा कहने के लिए खड़े हुए तो जिलाधिकारी ने शहीद के पिता को ससम्मान अन्दर कक्ष में ले जा कर उनकी सारी परेशानियों को सिलसिलेवार सुना और पिता को आश्वस्त किया कि शहीद के माता पिता को मिलने वाली 5 लाख रुपये की सहायता को जल्द से जल्द दिलाने की बात कही और अन्य समस्याओं के भी शीघ्र समाधान कराने की बात कही।
शहीद राजेश सिंह के पिता ने जिलाधिकारी से मिलकर निवेदन किया कि जौनपुर शहर एवं उनके पैतृक गांव भकुरा में शहीद राजेश सिंह के नाम से स्मारक व शहीद राजेश सिंह के नाम से द्वार का निर्माण तथा शहीद राजेश सिंह के नाम से विद्यालय एवं सड़क का नाम रखा जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी भी शहीद राजेश सिंह के बलिदान को याद कर सके। शहीद के पिता ने उनके आवास पर सोलर लाइट एवं शौचालय का निर्माण कराने का भी आग्रह किया। तथा शहीद के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि शहीद के आश्रित माता-पिता को मिलने वाली सहायता 5 लाख रूपये भी अभी तक नहीं मिल पाया है जबकि नौ माह से अधिक का समय बीत चुका है। जिलाधिकारी ने शहीद के माता पिता को मिलने वाली 5 लाख रुपये की सहायता को जल्द से जल्द दिलाने और अन्य समस्याओं के भी शीघ्र समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया।


Comments
Post a Comment