!! जीएसटी जैसे काले कानून के विरोध में 30जून को व्यापक बन्दी : अनुराग वर्मा
!! रक्त चूसक काले कानून जीएसटी के विरोध में व्यापक बन्दी का आवाहन
जौनपुर। रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
केंद्र सरकार के काले कानून जीएसटी के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में व प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह( इंदू) जी के आवाहन पर आगामी 30 जून को समस्त प्रदेश में व्यापार बन्द रहेगा।
केंद्र सरकार के रक्त चूसक जीएसटी जैसे काले कानून के विरोध में बन्दी के समर्थन में त्रिलोचन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा ने 30 जून को होने वाली बंदी में सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कर सहयोग की अपील किया है।
वहीं त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब यही लोग एक्साइज ड्यूटी एवं जीएसटी जैसे काले कानून के पुरजोर विरोध में थे। तब यही रक्त चूसक काला कानून भाजपाइयों को गलत लगता था और आज जब प्रचंड बहुमत में आये हैं तो यही रक्त चूसक काला कानून उन्हें उचित लगने लगा। केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में सभी व्यापारियों को एकजुट हो केंद्र सरकार की नींदे उड़ानी है। आगामी 30 जून को समस्त सम्मानित साथियों से अपील है कि उक्त बन्दी को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Comments
Post a Comment