राज सैनी
जौनपुर ।
विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुकमा में शहीद हुए सैनिकों को सैकड़ों की संख्या में चहारसू चौराहा से कैन्डिल मार्च निकाल कर सुकमा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि शहीद हुए सैनिकों के परिवार वालों को उचित मुवावजा देने के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाय। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश यादव, नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष करन शुक्ला (अतुल), ब्लाक उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ब्लाक सचिव मृत्युन्जय शुक्ला, मल्हनी वि0 सभा अध्यक्ष प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष शरद यादव, छात्रनेता शुभम सिंह, कैलाश, धर्मेन्द्र, राजन, दुर्गेश, आर्या, शिवम्, प्रमोद, शनि, रिंकू पाठक, राहुल, रोहित, अतुल, रवि, सन्दीप, सोनू, संदीप आदि इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment