!! प्रभाकर "कन्हैया" ने त्रिलोचन शिव मन्दिर में टेका मत्था


जौनपुर।
           जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में भोजपुरी कलाकार व मीडिया प्रभारी चन्दन सेठ के आवास पर भोजपुरी सिनेजगत की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े के मैनेजर रवि प्रभाकर ’’कन्हैया’’ ने प्रेसवार्ता में बताया कि बाबा त्रिलोचन महादेव के दर्शन-पूजन के साथ शूटिंग लोकेशन देखने आया हूं। चन्दन के मुख से त्रिलोचन महादेव जी का बहुत गुणगान सुना था आज त्रिलोचन महादेव जी के दर्शन करके धन्य हो गया। पिछले कई साल से भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में सह निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में कई सुपर हिट फिल्म का निर्माण कराया है। वे अपने गॉड फादर द्रोणाचार्य के उपनाम से प्रसिद्ध अभिनेता सुरेन्द्र पाल को मानते हैं। उनके ही बताये हुए सीख का अनुसरण करते हुये सफलता का यह मुकाम  उन्होंने हासिल किया है।
                       कन्हैया बॉलीवुड सिनेतारिका तनुश्री दत्ता के पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके हैं। कई हिट फिल्म में बतौर सह निर्माता कार्य करने के उपरान्त विगत 3 वर्ष से भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म कही जाने वाली सिनेतारिका पाखी हेगड़े के मैनेजर हैं।  और साथ ही अब भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ’जीना सिर्फ तेरे लिए’ का निर्माण उनके होम प्रोडक्शन बैनर कृष्ण कन्हैया इंटरटेन्मेंट के अंतर्गत किया जा रहा है। महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म कन्हैया का ड्रीम प्रोजक्ट है। इस फिल्म की आरंभिक प्रक्रिया जोर शोर से की जा रही है। यह महिला प्रधान फिल्म दिल्ली की निर्भया दामिनी को समर्पित की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के  जौनपुर, त्रिलोचन महादेव, बनारस, रॉबर्ट्स गंज, रेणुकोट के रमणीय स्थलों पर की जायेगी। मौजूदा समय में ये भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े के सेक्रेटरी हैं। शीघ्र ही सिनेप्रेमी इनकी होम प्रोडक्शन भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर देख पायेंगे।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा,गायक पंकज सिन्हा,विनय वर्मा,गायिका शैली गगन,गनेश चौहान,रितेश सिंह,संदीप अग्रहरी,अमन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
                 

                   खबर /विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
                   रवि शंकर वर्मा ☎️ 9838811610
                   विनोद साहू      ☎️ 9918551144
                   राकेश अग्रहरि  ☎️9956104903

Comments