!! घटतौली के खेल में जिम्मेदार अधिकारियों की शह


रवि शंकर वर्मा 
राज सैनी 
जौनपुर।  
तहलका 24x7 
                   जिले के अधिकांश पेट्रोलपंपों और प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को हर पल छला जा रहा है। तराजू और मीटर पर तौल बराबर दिखाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। बावजूद इसके बांट-माप विभाग सिर्फ कागजी जिम्मेदारियों पर ही अपने दायित्वों की इतिश्री कर इस गोरख धन्धे को बढ़ावा दे रहे हैं।
                      बांट माप विभाग के जिम्मेदार    अपने पुराने फार्मूले में व्यापारियों पर अंकुश लगाने की मैराथन कोशिश करते रहते हैं। यही वजह है कि घटतौली करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शहर समेत कस्बाई इलाकों में दुकानदार ग्राहकों को पूरा वजन का भरोसा देकर घटतौली करता है। लेकिन घटतौली रोकने के लिए बांट-माप विभाग के पास कोई सटीक प्रक्रिया नहीं है। पेट्रोल पंप पर यदा कदा मीटरों को चेक करने के साथ लीटर के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की जांच करते हैं। जबकि दुकानदारों के साल में दो बार तराजू और लोहे के बांटों को उचित वजन देकर सील लगाकर दिया जाता है। वहीं इलेक्ट्रानिक तराजू मीटरों को बदलने की प्रक्रिया एक साल में अपनाई जाती है। लेकिन हकीकत यह कि है कई साल वाले दुकानदार भी पुराने बांटों के भरोसे ही तौल करते हैं। इन पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगाया जाता है। सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल, सब्जियां, किराने के सामान में घटतौली होती है। 




Comments