!! सामजिक कार्यो से बनेगी क्लब की अलग पहचान


जौनपुर।
तहलका 24x7
                   लायंस क्लब इण्टरनेशनल मण्डल 321ई0 का चुनाव/वार्षिक अधिवेशन विगत दिनों मसूरी में सम्पन्न हुआ।  क्लब के पूर्व पदाधिकारी नगर के ताड़तला निवासी डा0 क्षितिज शर्मा को वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर द्वितीय निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मसूरी से वापस आने पर डा0 शर्मा का उनके आवास पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि नए गर्वनर द्वारा क्लब उद्देश्यों व कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से सम्पन्न किया जायेगा। सामाजिक व रचनात्मक कार्यों द्वारा क्लब को एक अलग पहचान मिलेगी।

Comments