!! जौनपुर में चौथे दिन भी जारी रहा निजी विद्यालयों के खिलाफ प्रदर्शन !!


*स्वामी अम्बुजानन्द ने सेंट जेवियर्स स्कूल शकरमण्डी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।
                  निजी विद्यालयों के खिलाफ अभिभावकों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन गुरूवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों के किये जा रहे शोषण के खिलाफ आयोजित छः दिवसीय धरना-प्रदर्शन शिव सेवा संस्थानम् के बैनर तले चल रहा है। आज का प्रदर्शन सेंट जेवियर्स स्कूल शकरमण्डी के खिलाफ था। जिसके पहले सभी अभिभावक शाहगंज पड़ाव पर एकत्रित हुये। संस्थानम् के संस्थापक/निर्वाहक स्वामी अम्बुजानन्द महाराज के नेतृत्व में सभी अभिभावक नारेबाजी करते हुये सेन्ट जेवियर विद्यालय पहुंचे जहां मौजूद प्रधानाचार्य को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

                        इस मौके पर आंदोलन के आयोजक  स्वामी जी ने बताया कि 28 अप्रैल दिन शुक्रवार का प्रदर्शन सेंट जान्स स्कूल सिद्दीकपुर में होगा। इसके पहले सभी अभिभावक कुत्तूपुर बाईपास पर एकत्रित होंगे जहां से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में सिद्दीकपुर पहुंचकर उक्त विद्यालय को ज्ञापन सौंपा जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में पत्रकार अजीत सोनी, मनीष सेठ, विजय चौरसिया, मनोज सेठ, संदीप सेठी, सूरज सिंह सोनी, डा. आलोक गुप्ता, राजेन्द्र डाटा, दिलीप विश्वकर्मा, सोनू, धोनी, धर्मेन्द्र, राजेश कन्नौजिया, विजय पण्डा, पिण्टू मौर्या, अनुभव मिश्रा, राकेश सोनी, रामकृष्ण बाबाजी, मोहन सेठ, रजत जायसवाल, रामचन्दर बिन्द, संजय सेठ, अजय सोनी, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, शहाब अहमद, किरन साहू, संतोष सेठ, भरत सेठ, दीपक कुमार, विनोद यादव, नीरज सेठ, अजय गुप्ता, रवि सेठ, मुकेश सेठ, पंकज शुक्ला, दशरथ बिन्द, बृजेश यादव, मनीष यादव, चन्दन चौरसिया, कृष्णा राय, मिठाई लाल, पवन मोदनवाल, विष्णु गुप्ता, गौतम यादव, अमित सोनी, मनोज सेठ, आकाश गांधी सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।

Comments