*तहलका 24x7 परिवार के तत्वावधान में सुकुमा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
शाहगंज /जौनपुर
सुकुमा की हृदय विदारक घटना पर तहलका 24x7 परिवार के तत्वावधान में एक शोक सभा आहुत की गई। शोक सभा में देश के लिए शहीद हुए भारत माँ के 25 लाल के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और प्रार्थना किया गया कि ईश्वर शहीद हुए भारत माँ के 25 लाल की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को झेलने की शक्ति दे।
शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद साहू ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सुकुमा की यह दर्दनाक घटना साफ इशारा कर रही है कि भारत वर्ष का खुफिया तंत्र अभी भी बहुत कमजोर है। भारत सरकार का इस हृदय विदारक घटना पर मात्र दुख जता कर अपने दायित्वों की इतिश्री करने से काम नहीं चलेगा। देश के लिए शहीद हुए भारत माँ के लाल के परिजनों (देश के समस्त सवा सौ करोड़ जनता) को राजनीति नहीं परिणाम चाहिए।
वहीं शोक सभा में मौजूद पत्रकार राकेश अग्रहरि ने कहा कि देश के बड़बोले नेता बड़े बोल ना बोलें। देश की इतनी बड़ी क्षति को राजनीति का मुद्दा बना अपनी गोट्टी न सेकें। वह इस कमी को दूर करें चाहे वह नेता किसी भी पार्टी के हों "शहीदों" से बढ़कर नहीं है।
तहलका 24x7 परिवार की ओर से सुकुमा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश अग्रहरि, जेया अनवर, फूल कुमार प्रजापति, फैजान अंसारी, दुर्गेश गिडवानी, प्रीतम सिंह, बृजेश सेठ, सच्चिदानंद सिलाची, तारिक बशर, देवानंद उपाध्याय, सौरभ आर्य, विकास अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, विवेक गोलू, श्री प्रकाश वर्मा, सचिन वर्मा, दिवाकर मिश्रा, लाल बहादुर यादव, सुजीत साहू, धीरज सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सत्येंद्र मोदनवाल, राजेश सोनी, हरिश्चन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शोकसभा का आयोजन नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित जैन हास्पिटल में किया गया। शोक सभा का संचालन रवि शंकर वर्मा ने किया।

Comments
Post a Comment