!! प्राइवेट विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ उग्र आंदोलन !!


*आदोलन के अंतिम दिन माँ दुर्गा स्कूल सिद्दीकपुर पर उग्र प्रदर्शन

*शिव सेवा संस्थानम् के बैनर तले अभिभावक निजी विद्यालयों के खिलाफ हुए लामबंद

रवि शंकर वर्मा
जौनपुर।
          शिव सेवा संस्थानम के बैनर तले अभिवावकों का प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ चल रहे  छ: दिवसीय आन्दोलन आज अपने अंतिम दिन माँ दुर्गा सीनियर सेकंड्री स्कूल सिद्दीकपुर पर जाकर जोरदार प्रदर्शन और नारे बाजी के साथ समाप्त हुआ।
                         इसके पहले सभी अभिभावक कुत्तूपुर बाईपास पर एकत्रित हुए।  जहां से जुलूस की शक्ल में माँ दुर्गा विद्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर नारे बाजी करने लगे। अभिवावकों का नेतृत्व कर रहे शिव सेवा संस्थानम के स्वामी अम्बुजानन्द  महाराज से मिलने आये विद्यालय के प्रधानाचार्य आये। उन्होंने बताया कि  उनके स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक NCERT की किताबे ही चलायी जाती है। जूनियर कक्षाओ में किताबे पूरी नहीं मिलने के कारण वह NCERT की किताबो से पढ़ाने में दिक्कत बताया।  जिस पर स्वामी अम्बुजानन्द ने स्कूल प्रशासन से किताबों की सूची मांग कर उनको समय से किताबे उपलब्ध करने का भरोसा दिलाया।  कुछ अभिवावकों ने बस फीस लेने के बाद भी बसों में बच्चों को खड़े होकर स्कूल आने की शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने इसमें सुधार का भरोसा दिलाया।
   

                          अंत में स्वामी अम्बुजानन्द अभिवावकों की मांगो का ज्ञापन स्कूल प्रधानाचार्य सौंपा और अपने छ: दिवसीय चल रहे आन्दोलन को समाप्त करने का एलान किया।  शिव सेवा संस्थानम के स्वामी अम्बुजानन्द महाराज ने  बताया कि  इस आन्दोलन के परिणाम की समीक्षा एक सप्ताह बाद फिर की जायेगी और यदि परिणाम संतोषजनक नहीं निकला तो आगे की रणनीति पर फिर से विचार किया जाएगा।
                                  निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन को सफल वालों में पत्रकार अजीत सोनी, पत्रकार योगेश सोंथालिया ,मनीष सेठ, राकेश सेठी , पंकज जंडवाणी ,विजय चौरसिया, मनोज सेठ, संदीप सेठी, सूरज सिंह सोनी, डा. आलोक गुप्ता, अजय कुमार , सुरेन्द्र मौर्या . राजेन्द्र डाटा, दिलीप विश्वकर्मा, सोनू, धोनी, धर्मेन्द्र, राजेश कन्नौजिया, विजय पण्डा, पिण्टू मौर्या, अनुभव मिश्रा, राकेश सोनी, रामकृष्ण बाबाजी, मोहन सेठ, रजत जायसवाल, रामचन्दर बिन्द, संजय सेठ, अजय सोनी, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, शहाब अहमद, किरन साहू, संतोष सेठ, भरत सेठ, दीपक कुमार, विनोद यादव, नीरज सेठ, अजय गुप्ता, रवि सेठ, मुकेश सेठ, पंकज शुक्ला, दशरथ बिन्द, बृजेश यादव, मनीष यादव, चन्दन चौरसिया, कृष्णा राय, मिठाई लाल, पवन मोदनवाल, विष्णु गुप्ता, गौतम यादव, अमित सोनी, मनोज सेठ, आकाश गांधी सहित सैकड़ों अभिभावकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Comments