जौनपुर।
तहलका 24x7
अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के नगर अध्यक्ष प्रमेश श्रीमाली की अध्यक्षता एक स्वाजाति बन्धु की धर्म पत्नी के इलाज के लिए 11 हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया गया।
जिलाध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली ने बताया कि बब्लू श्रीमती निवासी नींद की पत्नी का किडनी खराब होने के कारण काफी परेशानियों से गुजर कर रहे थे। उनके परिवार की आर्थिेक स्थिति अच्छी नही थी, जिसे देखकर संगठन ने यह निर्णय लिया कि सहयोग किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब किसी पर कष्ट आएगा संस्था मदद के लिए सदैव आगे आएगा। श्रीमाली ने कहा कि यह सारा काम सहयोग से ही सम्भव हो पा रहा है, सौ की मदद से एक का सहयोग कर पाएगे। निवेदन किया सभी को मदद के लिए सदैव आगे आना चाहिए। तभी समाज विकास कर पायेगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि जरूरतमंदों की मदद करे। जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। जिला सचिव रामचन्द्र श्रीमाली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, मीडिया प्रभारी राज श्रीमाली आदि उपस्थित रहें।



Comments
Post a Comment