जौनपुर : जनपद की बेटी विदुषी वर्मा मुम्बई में हुईं सम्मानित
जौनपुर।
स्वतंत्र सेठ
तहलका 24x7
जनपद की सुरबाला विदुषी वर्मा को 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कालिंदी इंग्लिश स्कूल शाइन सीटी वसई महाराष्ट्र में सम्मानित किया गया।गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदुषी ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत सुनाकर मौजूद लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी रामआसरे यादव व स्कूल के प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने विदुषी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ स्कूल के बच्चों ने भी अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से सबकी वाह वाही लुटी। इस अवसर पर प्रधनाचार्य जॉर्ज थॉमस, समाज सेवी जयप्रकाश पांडेय, यशवंत साहब सिंह, रूपम श्रीवास्तव, अमिती श्रीवास्तव, विदिशा बोस, लीना नायक, नैना चौधरी, धर्मेन्द्र तिवारी, विनय वर्मा इत्यादि विशिष्टजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पावना शेट्टी ने किया।

Comments
Post a Comment