जौनपुर : किराना की दुकान से नगदी सहित सामान चोरी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित किराना की दुकान में सेंध काटकर अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर मे रखा 26 हजार नगदी सहित दुकान से कीमती सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी रविंद्र यादव पुत्र हरीराम की गांव में ही शिवम् किराना की दुकान व फिनो मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। प्रतिदिन की भांति सोमवार की दुकान बंद करके घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से सेंधमारी करके अंदर घुसे जहां कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा छब्बीस हजार रुपए नगदी सहित लगभग दस हजार रुपए के किराना के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Comments
Post a Comment