दिल्ली : रात की ठिठुरती ठंड में गरीबों को कंबल बाँटने निकले सपा विधायक ललई के सुपुत्र शिवेंद्र

दिल्ली : रात की ठिठुरती ठंड में गरीबों  को कंबल बाँटने निकले सपा विधायक ललई के सुपुत्र शिवेंद्र 



ठिठुरते हाथों में आए कंबल तो बेसहारों के मुँह से बरबस ही निकली दुआ


दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
                    भारत में लाखों बेघर लोग कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर ही सोते हैं और उन बेसहारा लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कोई गर्म कपड़े भी नहीं होते। उन्हें सर्दी से बचाने के प्रयास में जौनपुर जनपद के शाहगंज विधानसभा के सपा विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के पुत्र शिवेंद्र यादव जुटे हुए हैं। जो रातों में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने निकल पड़े हैं। 



यह धर्मार्थ कार्य वह अपने मित्रों के साथ पिछले कई सालों से कर रहे है तथा असहायों को राहत पहुंचाते रहे हैं। सर्दी के शुरू में ही सड़क के किनारे सोने वाले बेसहारों झुग्गी झोपड़ी वाले गरीब परिवारों में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों में वह गर्म कपड़े बांटते हैं। शनिवार को इस ठिठुरती ठंड भरी रात में बेशहारा गरीबो को शिवेंद्र ने राहत के कंबल इन बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए बाँटे। 

दिल्ली जैसे शहर में 2.5 डिग्री ठंड में कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली में ठंड में कांपते फुटपाथ पर ठंड से ठिठुरते बेसहारों को कंबल ओढ़ाया। इसके बाद बस स्टैंड में ठंड से कप्पकपा रहे लोगों को कंबल बांटे। आगे बढ़ते ही फुटपाथ पर सो रहे एक दिव्यांग को कंबल दिया जिसके पास एक भी कंबल नहीं था। इस ठंड भारी रात में कंबल पाकर इन गरीब-असहाये के चहरे खिल उठे।

Comments