जौनपुर : ग्राम प्रधान की 108 वर्षीय माताजी का निधन, शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगा तांता
तेजीबाज़ार(जौनपुर)संदीप गुप्ता
तहलका 24x7
स्थानीय दिलशादपुर ग्राम प्रधान कमलाकर मिश्रा की 108 वर्षीय माता मनराजी देवी का सोमवार की देर रात निधन हो गया। मौत की खबर सुनते ही उनके निज आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया।
शव यात्रा कमलाकर मिश्रा (ग्राम प्रधान), दयाकर मिश्रा, जपाकर, कृष्णाकर, रत्नाकर, रविकर, हिमांकर, राजेश, मुकेश मिश्रा, निलेश, टिंकू, मोनू मिश्रा, शानू, शशिकर आदि लोगों द्वारा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी। परिवार के सदस्यों, तथा रिश्तेदारों के अलावा दर्शन पाने के लिये भारी संख्या में क्षेत्रिय लोग शव यात्रा में शामिल हुए। प्रधान की पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार मंगलवार को बनारस के मणिकर्णीका घाट पर किया गया।

Comments
Post a Comment