जौनपुर : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रैवार्षिक प्रांतीय चुनाव में इन्द्रभान सिंह "इन्दु" निर्विरोध प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
जौनपुर : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रैवार्षिक प्रांतीय चुनाव में इन्द्रभान सिंह "इन्दु" निर्विरोध प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
प्रांतीय चुनाव व व्यापारी महासम्मेलन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने के उपरांत व्यापारी शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री बनवारी लाल कंछल ने जौनपुर इकाई को प्रदेश की सबसे सशक्त व क्रियाशील इकाई बताया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व व्यापारी शिरोमणि से सम्मानित व अभिभूत श्री इन्द्रभान सिंह "इन्दु" ने कहा कि लगभग 35 वर्षो के संघर्षों और व्यापारियों के सहयोग से यह सम्मान मिला है सही मायने में ये सम्मान जनपद के व्यापारी समुदाय का है। पूर्व की भांति अपने कर्तव्यों का सच्चे मन से पालन करता रहूंगा। प्रांतीय चुनाव व व्यापारी महासम्मेलन में ज़िला महामन्त्री आरिफ हबीब, उद्योग मंच के ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार, अरविंद कुमार शाहगंज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामन्त्री श्यामजी गुप्ता, खेतासराय इकाई के अध्यक्ष रणजीत मौर्य, महामन्त्री मुनव्वर, सुशील सिंह, अब्दुल्ला, राजन शाही, जयविक्रम, राजू आदि सहित अन्य बाज़ारो के लोग सम्मिलित हुए।

Comments
Post a Comment